फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रदर्शनी में उद्यमियों ने किया अपने उत्पादों का प्रदर्शन

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसआत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत शुक्रवार को शासन के निर्देश पर मंडी समिति परिसर में लोकल फॉर वोकल के तहत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के बैनर तले प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने किया। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अजिलेश कुमार ने माल्यार्पण कर और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति में लगी उत्पादों की प्रदर्शनी के कार्यक्रम में मंचासीन व्यापारी कल्याण बोर्ड ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत शुक्रवार को शासन के निर्देश पर मंडी समिति परिसर में लोकल फॉर वोकल के तहत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के बैनर तले प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल हींग, रेडीमेड गारमेंट्स के अलावा रंग, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम व अन्य उत्पादों को शामिल किया गया है। शुभारंभ व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अजिलेश कुमार ने माल्यार्पण कर और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मौके पर मौजूद लोगों से बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए उद्योग लगाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विजय वार्ष्णेय, औद्योगिक आस्थान समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता, सचिव प्रदीप गोयल, विजय वार्ष्णेय आदि भी मौजूद थे। जिला विकास अधिकारी ने सभी का आभार जताया। संचालन सहायक आयुक्त एससी गर्ग ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें