फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 12 पंचायत सचिवों को दिया अंतिम कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान के 12 पंचायत सचिवों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन को सक्रिय न करने के साथ पूर्व नोटिस पर स्पष्टीकरण न देने पर अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्पष्टीकरण न देने व पंचायत भवन को सक्रिय न करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शासन स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन को पंचायत सचिवालय के रूप में सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर से लगातार पंचायत भवनों की समीक्षा भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में पता चला है कि विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत फरसौटी, रायक, संटीकरा, खेरिया डहर, अहवरनपुर, संगीला नगला बरी, बाद नगला अठवरिया, नगला बनारसी प्रहलाद, नगला गजुआ, कुंवरपुर नगला बांस, नगला लच्छी, जैतपुर ,करील, पैठगांव, लुहेटा खुर्द कलां, भांकरी नगला भोजा, पदू, चितावर, चंदपा, महमूदपुर ब्राहमणान, अनी गढ़ी, रोहई, खेड़ा परसौली, महामौनी, सुसावली, हतीसा, गुमानपुर, गंभीर पट्टी बिसाना, गोलनगर, बर्द्धवारी, सुंधिया, खजूरिया, कुरावली व गोजिया में अभी तक पंचायत भवन को पंचायत सचिवालय के रुप में क्रियाशील नहीं किया गया है, जबकि पूर्व में इन ग्राम पंचायतों के 12 सचिवों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब डीपीआरओ सुबोध जोशी ने इन 12 पंचायत सचिवों को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें