फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायत अधिकारी को अंतिम नोटिस, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत नगला बनारसी प्रहलाद और नगला गजुआ में पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही पर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत कुमार को अंतिम नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे कहा गया है कि निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण न करने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
डीपीआरओ ने नोटिस में कहा है कि ग्राम द्वारा पंचायत नगला गजुआ का पंचायत भवन टाइल्स स्तर पर था, जो कि छह माह उपरांत आज भी टाइल्स स्तर पर ही है। इससे प्रतीत होता है कि शासन की प्राथमिकता वाले इस कार्य में उन्होंने व्यक्तिगत रुचि न लेकर पंचायत भवन निर्माण कार्य ससमय पूर्ण नहीं कराया है। यह घोर लापरवाही एवं शासकीय कार्यों में रुचि न लेने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम पंचायत नगला बनारसी प्रहलाद में नींव स्तर पर था, जो कि अभी तक नींव स्तर पर है। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा प्रगति न होने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया और न ही कोई समस्या बताई गई है। इस आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत कुमार का नवंबर माह का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए अंतिम नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें