फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव सोरइया में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोरइया बढ़ार निवासी मदनगोपाल पुत्र घनश्याम सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में मदनगोपाल ने कहा है कि 10 फरवरी की शाम करीब साढे़ नौ बजे गांव के बाहर खेत पर मकान बन रहा था। इस पर मध्यप्रदेश के मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश फायर करते हुए आए और काम कर रहे मजदूरों से मारपीट और गाली-गलौज की।
वहां विद्युत फीडिंग का सामान रखा हुआ था, उसे भी लूट लिया। स्कूटी, मैक्स और अन्य गाड़ियों को तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने बदमाशों को पहचान लिया। यह बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दूसरे पक्ष की ओर से रूप सिंह फौजी पुत्र रामखिलाड़ी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा गया है कि उसके एक बेटा है। आठ फरवरी को उसके पुत्र विकास के मोबाइल पर कॉल कर कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसके पुत्र को फेसबुक के स्टेटस के जरिये भी धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें