फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मामूली विवाद में जमकर मारपीट, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांव जोगिया में मामूली विवाद में दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर, उनका शांतिभंग में चालान किया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में बुधवार की देर रात को दो युवक आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। जिसके बाद दोनों के परिवार के लोग आ गए और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे मोहल्ले वाले लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इस बात की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने से उन सभी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें