हाथरस : गांव थरौरा में दो भाइयों में हुई मारपीट में घायल लोग। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव थरौरा में घर के सामने से नाली का पानी निकलने के लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक भाई के ही परिवार की दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार कराया है। पीड़ित राजन लाल ने कोतवाली में अपने भाई, उनकी पत्नी और दोनों पुत्रों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
तहरीर के मुताबिक घर के सामने से नाली में पानी को निकलने को लेकर उसके भाई राजू के साथ उसका 23 अक्तूबर को झगड़ा हुआ था। झगड़े की जांच के लिए जब बृहस्पतिवार को पुलिस उसके घर पहुंची तो पुलिस के आने के बाद उसके भाई और दोनों पुत्रों के साथ उसकी पत्नी ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उसे बचाने जब उसकी पत्नी पूनम देवी एवं पुत्री नीतू आई तो उन्होंने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की।
मारपीट में तीनों को काफी चोट आई हैं। पीड़ित कहना है कि यदि पुलिस जिस दिन शिकायत की थी, उसी दिन कार्रवाई कर देती तो उनका भाई उनके साथ मारपीट नहीं करता और न हीं उनको इतनी चोट आतीं। पुलिस ने तीनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और शिकायत दर्ज कर मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है। संवाद