फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अलग-अलग हादसों में 24 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर और आसपास के इलाकों में कई सड़क हादसे हुए। इसमें 24 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उनमें से दो को गंभीर हालत में अलीगढ़ और आगरा रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित बेरगांव में बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। इनमें जशोदा पत्नी नंदन, विवेक पुत्र नंदन और नेहा पुत्री नंदन निवासी चिंता की गढ़ी और अंश सिसौदिया पुत्र सर्वेंद्र सिंह घायल हो गए। शहर के बीएच ऑयल मिल रोड नई धर्मशाला के सामने बाइक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार बच्चों सहित दंपती घायल हो गए। इसमें पांच साल की बच्ची मोहिनी को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर को चौपाल सागर के निकट बाइक से टकराकर ऑटो पलट गया। उसमें सवार मां-बेटा बबली देवी पत्नी साहब सिंह, सत्यमित्र पुत्र साहब सिंह निवासी महमूदपुर और ऑटो चालक जगतार सिंह पुत्र ज्ञानी हरपाल सिंह निवासी गुरुद्वारा अलीगढ़ रोड घायल को गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। अन्य कई हादसे हुए। इनमें घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें