न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास रोड बाईपास स्थित ढाबे पर मामूली बात को लेकर युवक आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड बाईपास चौराहा के निकट स्थित एक ढाबे पर पांच युवक खाना खाने के लिए पहुुंचे। वहां उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उनके बीच मारपीट होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यहां पहुंची पुलिस ने रहीश निवासी रुहेरी, प्रदीप निवासी प्रहलादपुर जिला फिरोजाबाद, सौरभ निवासी सासनी, असीम निवासी सादाबाद और पंकज निवासी अरशदपुर जिला एटा को हिरासत में ले लिया। इन पांचों का पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। संवाद