न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित बीपीसीएल संयंत्र के बाहर लगे डिवाइडर से टकरा कर एक कैदी वैन पलट गई।कैदियों को दूसरी गाड़ी से आगरा भेज दिया गया।
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित बीपीसीएल संयंत्र के बाहर लगे डिवाइडर से टकरा कर एक कैदी वैन पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी अमित कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने क्षतिग्रस्त वैन को जेसीबी से सलेमपुर पुलिस चौकी के लिए भिजवा दिया। वहीं, कैदियों को कैदियों को आगरा के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि डिवाइडर से टकराकर वैन क्षतिग्रस्त हो गई है। कैदियों को दूसरी गाड़ी से आगरा भेज दिया गया। संवाद