फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छात्रों में हुई मारपीट, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक इलाके में छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। एक पक्ष के काफी लोगों की थाने में भीड़ लग गई। दो दिन चले विचार-विमर्श के बाद नुकसान की भरपाई होने पर मामले का निपटारा हो सका।
कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित एक स्कल के छात्र के साथ कुछ छात्रों ने मारपीट कर दी थी। यहां छात्र व उसके साथियों के मोबाइल फोन भी तोड़ने का आरोप था। इस मामले को लेकर छात्र के परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में एक पक्ष के लोगों की भीड़ लग गई। दोनों की पक्षों की ओर से कुछ लोग आपस में ही मामले को निपटाने की बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कोतवाली परिसर में काफी देर तक दोनों पक्षों के लोग जुटे रहे। यहां काफी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। मारपीट में हुए नुकसान की भरपाई आरोपी पक्ष से होने के बाद दोनों पक्षों ने विवाद को वहीं खत्म कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें