उर्वरक विक्रेताओं को डिप्लोमा से देंगे तकनीकी ज्ञान
15 तक का कराया जाएगा डिप्लोमा, 30 आवेदन भी मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के उर्वरक विक्रेताओं को अब शासन के निर्देश पर डिप्लोमा कराया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग को 30 आवेदन भी मिल गए हैं। शासन के निर्देश पर अब फर्टिलाइजर की बिक्री के लिए बीएससी कृषि होना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
पुराने उर्वरक विक्रेताओं के सामने इस अनिवार्यता को लेकर काफी मुश्किलें आ खड़ी हो गई हैं। अब कृषि ऐसे उर्वरक विक्रेताओं को 15 दिवसीय डिप्लोमा कराएगा। विभाग की ओर से आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है।
इस डिप्लोमा के करने के बाद उर्वरक विक्रेता फर्टिलाइजर बेचने के लिए मानक पूरे कर सकेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किया गया है।