फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाइसेंस आवेदकों को सता रहा कोरोना संक्रमण का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेशक कम हो गई है, लेकिन लोगों में इसकी दहशत अभी भी बरकरार है। यही वजह है कि डेढ़ माह बाद दफ्तर खुलने के बावजूद एआरटीओ कार्यालय में स्थायी लाइसेंस के आवेदक नहीं पहुंच रहे हैं। दो दिन में चंद आवेदकों ने लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा किया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते एआरटीओ कार्यालय में 33 प्रतिशत स्टाफ की मौजूदगी का आदेश शासन ने जारी किया था। उसके बाद अन्य काम हालांकि जारी रहे। लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस जैसे काम के स्लॉट को परिवहन मुख्यालय से निरस्त कर दिया गया था। अब 31 मई से एआरटीओ कार्यालय में परमानेंट लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक दिन 36 परमानेंट लाइसेंस बनते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते कार्यालय में आवेदक नहीं पहुंच रहे हैं। दो दिन में मात्र 24 लोगों ने परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा किया है। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि संक्रमण के चलते परमानेंट लाइसेंस के आवेदक कार्यालय का रुख नहीं कर रहे हैं। इस कारण मात्र दो दिन में 24 लाइसेंस आवेदकों ने ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें