न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
प्रभारी तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय के निर्देशन में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं तहसील प्रशासन की टीम ने बुधवार को मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने 15 दुकानों से मिठाई और तीन दुकानों से बेसन और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए।
एफडीए और तहसील प्रशासन की टीम बुधवार की दोपहर को कस्बे के बाजार में पहुंची। टीम ने आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों पर छापा मारा। टीम ने आधा दर्जन से अधिक मिठाइयों की दुकान एवं मसालों की दुकानों से नमूने लिए।
इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम में प्रभारी तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता, सुरेश कुमार, मुनींद्र सिंह राणा, अरविंद एवं क्षेत्रीय लेखपाल गौरव चौधरी मौजूद रहे। संवाद