लापता केमिकल व्यापारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर के मुरसान गेट निवासी केमिकल व्यवसाई 29 वर्षीय अर्पित अग्रवाल बुधवार की सुबह बिना बताए घर से निकल गए और अभी तक नहीं लौटे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
नगर के मुरसान गेट निवासी दिनेश कुमार अग्रवाल बैंक वालों का 29 वर्षीय पुत्र अर्पित अग्रवाल बुधवार की दोपहर 11.50 बबजे मुरसान गेट पंजाबी क्वार्टर स्थित अपने घर से बिना बताए निकल गए। अर्पित अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए हैं।
लिहाजा अर्पित से किसी भी प्रकार का परिजनों द्वारा संपर्क नहीं हो पाया है। खबर लिखे जाने तक अब अर्पित की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। परिजनों के अनुसार अर्पित की लास्ट लोकेशन तालाब चौराहे पर देखी गई है। अर्पित की नगर से सटे दयानतपुर में एक केमिकल यूनिट है। वहां जहां गोंद बनाया जाता है। संवाद