संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को होटल-ढाबों का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों के पांच नमूने भी लिए।
तालाब चौराहा पर चंद्रेश कुमार पुत्र रमेशचंद्र के यहां से दूध, तालाब चौराहा पर ही ओमवीर पुत्र भान सिंह के यहां से दूध का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम सादाबाद पहुुंची। वहां जलेसर रोड से नरेश कुमार पुत्र प्रेमचंद्र बघेल प्रोपराइटर नरेश डेयरी मोनिया के दुग्ध के वाहन से दूध का नमूना लिया। आगरा रोड सादाबाद स्थित इजहारूल हक कुरैशी पुत्र अजीज कुरैशी की बेकरी से रस्क और दिलीप दीक्षित गोपाल बिहार ढाबा आगरा रोड गीगला से पनीर का नमूना लिया गया।
आगरा रोड सादाबाद स्थित गोपाल बिहार ढाबा, हिंदुस्तान ढाबा, चौधरी ढाबा अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा तहसील सासनी, इंडियन ढाबा सासनी, दुर्गेश ढाबा रूहेरी, फौजी फैमिली होटल रूहेरी, प्रधान ढाबा बाईपास, जय भोले फैमिली ढाबा बाईपास, सौम्या पाल ढाबा बाईपास, प्रकाश भोजनालय बाईपास, श्रीराम बृजवासी ढाबा बाईपास।
कान्हा ढाबा एवं फास्ट फूड बाईपास, अलीगढ रोड स्थित श्याम फैमिली भोजनालय समामई, प्यारा फौजी ढाबा समामई, बाबा ढाबा समामई, याशिका ढाबा समामई, चौधरी ढाबा, जादौन ढाबा हनुमान चौकी और प्रमोद रेस्टोरेंट बस स्टैंड सासनी आदि होटल एवं ढाबों का निरीक्षण किया। सभी को उनके वास्तविक टर्नओवर के आधार पर उन्हें पंजीकरण के स्थान पर नियमानुसार लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए।