फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सादाबाद व हाथरस में एफडीए ने मारे छापे, 10 नमूने लिए

विज्ञापन
हाथरस: शहर में छापे के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेती एफडीए की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कस्बा सादाबाद व हाथरस शहर में छापे मारे। कार्रवाई से खाद्य पदार्थ के विक्रेताओं में खलबली मची रही। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए।
हाथरस रोड सादाबाद से श्याम सिंह निवासी सिजरौली बागचौली मनिया धौलपुर राजस्थान के वाहन से कन्फेक्शनरी के सामान का नमूना लिया गया। यह माल किशन फूड प्रोडक्ट गिरवई एबी रोड ग्वालियर में बनता है।
विज्ञापन

सलेमपुर सादाबाद रोड से नमकीन, कान्हा डेयरी से दूध, दूधिया अवनीश निवासी थरौरा से सहपऊ रोड से दूध का नमूना लिया। रामनिवास की खोवा घी निर्माण इकाई कुरसंडा से घी का नमूना लिया गया। शहर के गणेशगंज स्थित अनिल कुमार निवासी वसुंधरा एन्क्लेव की शारदा एजेंसी से सोयाबीन रिफाइंड तेल का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

ढकपुरा स्थित सौरभ वार्ष्णेय निवासी चक्की बाजार की फर्म कृष्णा ऑयल और लड्डू गोपाल निवासी जलेसर रोड के एक्सपेलर से से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। शहर के मेंडू गेट स्थित नीरज मिल्क प्रोडक्ट से घी का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह के निर्देशन में एफडीए की टीम ने यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें