न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने कहा है कि उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक उसके कोई संतान नहीं हुई है। आरोप है कि ससुर ने संतान न होने पर महिला के ससुर ने यह कहते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए कि उसके संतान हो जाएगी।
महिला ने बताया कि सास ने तो ससुर से कहासुनी की, लेकिन पति शांत रहा। आरोप है कि ससुर कहता है कि जब तक बच्चा पैदा नहीं कर दूंगा, तब तक ये सब करता रहेगा। इस पूरे मामले की जानकारी जब विवाहिता ने अपने मायके जाकर दी तो वह हैरान रह गए और अपनी बेटी के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ वह पुलिस के पास मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे।
आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब महिला कोर्ट गई है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि इस संबंध में हमें कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। संवाद