सासनी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट शुक्रवार की देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सासनी क्षेत्र के गांव लौहर्रा निवासी मूलचंद्र (55 वर्ष) और उनका बेटा दीपक (30 वर्ष) जब बाइक से जा रहे थे तो किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
कोतवाली सासनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रात्रि में पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।