हाथरस : तालाब के सौंदर्यीकरण के काम का शुभारंभ करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर के प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण का काम मूर्त रूप ले रहा है। बृहस्पतिवार को यहां पिलर खड़े करने का काम शुरू हो गया। इसका शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तालाब इस नगर की ऐतिहासिक धरोहर है। इसमें कई वर्षों से जलभराव था। इसमें जलभराव और गंदगी व्याप्त थी। इसके सौंदर्यीकरण के काम का पांच अगस्त 2020 को इस कार्य का शिलान्यास कराया गया था। तालाब के पानी को खाली करने में काफी समय लग गया।
इसके पश्चात मैटेरियल आदि के परीक्षण की कार्रवाई पूरी कराने के बाद इस पर निर्माण के काम की शुरुआत करा दी गई है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिन-रात काम कराएं, ताकि शीघ्र ही नगर को एक खूबसूरत तालाब व रमणीक स्थान प्राप्त हो सके। इस मौके पर सहायक अभियंता डंबर सिंह, अवर अभियंता महेशचंद्र शर्मा, सुनील पाठक आदि मौजूद थे।