फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसानों ने आयोग के सदस्य को घेरा, सुनाईं समस्याएं

विज्ञापन
हाथरस : कृषि कार्यालय के निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याएं सुनते उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल ने मंगलवार को उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान बीज गोदाम पर चल रहे किसान सम्मान निधि के समाधान दिवस में पहुंचे किसानों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कुछ किसानों ने कर्मचारियों पर शोषण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मौके पर ही डीएम से फोन पर बात कर किसानों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
सदस्य को किसानों ने बताया कि किसान सम्मान निधि का लाभ उन्हें कई बार आवेदन करने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है। वह तहसील से लेकर कृषि महकमे के कार्यालयों तक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। कुछ किसानों ने आरोप लगाए कि कुछ कर्मी समस्या के समाधान के नाम पर आर्थिक शोषण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयोग के सदस्य ने कहा कि किसान सम्मान निधि की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर से बीज गोदामों पर किसान सम्मान निधि की शिकायतों के निस्तारण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे समस्याओं का जल्द निराकरण हो सके। कुछ किसानों ने शिकायत की कि वेबसाइट भी बार-बार गड़बड़ हो रही है, जिससे डेटा अपडेटेशन का कार्य नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय का मुआयना किया तो यहां के कई पटल जर्जर स्थिति में पाए गए। उन्होंने मौजूद कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यालय की जर्जर स्थिति के संबंध में उन्हें पत्र दे दें, जिससे कार्यालय की स्थिति को सुधरवाया जा सके। तदुपरांत उन्होंने बीज गोदाम परिसर का अवलोकन किया। इस मौके पर एडीओ वीके पचौरी, राजकुमार सारस्वत, अरूणेश वार्ष्णेय, राजू जैसवाल, दिनेश बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें