फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सिंचाई के लिए किसानों को कम से कम 10 घंटे बिजली दी जाए

विज्ञापन
फोटो23 हाथरस: बिजली कटौती को लेकर बामोली बिजलीघर पर किसानों के साथ मौजूद पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवी? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अंधाधुंध विद्युत कटौती को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय शनिवार को बामौली के बिजलीघर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे।
पूर्व मंत्री ने अधिकारियों के सामने आपूर्ति रजिस्टर में यह देखा कि रोस्टर के हिसाब से इलाके को कितनी बिजली दी जा रही है। किसानों का कहना था कि उन्हें तो सिर्फ और सिर्फ छह-सात घंटे ही बिजली मिल रही है। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसानों को कम से कम 10 घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र को शाम छह से सुबह छह बजे तक बिजली हर हाल में मिलनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने बिजलीघर से ही एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा से फोन से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस समय आलू और गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है। लिहाजा इस समय बार-बार बिजली की कटौती न की जाए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता खानचंद व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें