फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के आंकलन में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश के बाद बृहस्पतिवार को धूप निकली। हालांकि इस दौरान तेज हवा भी चलती रही। ओलावृष्टि होने के बाद किसान फसलों का नुकसान आंकलन करने में जुटे हैं। बारिश व ओलावृष्टि से बाजरा, गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। अप्रैल के अंत में हर रोज तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा था। मई के शुरुआत में मौसम का रुख बदला। बुधवार की शाम से रुक-रुक बारिश व ओलावृष्टि हुई थी, जिससे फसलें भी प्रभावित हुई हैं। मौसम की मार से भिंडी, करेला, तोरई, लौकी और मिर्च की फसल भी प्रभावित हुई है। बाजरा व अन्य खड़ी फसलें भी खेतों में बिछ गई हैं।
बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित हुईं हैं। खेतों में पानी भर गया। ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
- रमेश कुमार किसान झींगुरा
बुधवार को हुई बारिश व आंधी से फसल को नुकसान है। किसानों का भूसा उड़ गया है। इससे आर्थिक नुकसान हुआ है।
- कुलवीर, किसान चाचपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें