फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गले में पड़ा गमछा लिपटने से इंजन चला रहे किसान की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक बलवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इंजन में गमछा फंसने से गांव बनगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को वह खेत की सिंचाई के लिए इंजन स्टार्ट कर रहा था। इसी दौरान गमछा इंजन से लिपट गया। मृतक के पुत्र ने थाने में इसकी तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पुत्र अंकित ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के करीब उसके पिता बलवीर सिंह उर्फ बनी सिंह खेत की सिंचाई के लिए इंजन स्टार्ट कर रहे थे। उनके गले में गमछा लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गमछा इंजन से लिपट गया और वह गिर पड़े। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें