हाथरस : किसान कप्तान का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
पिछले सात दिनों से हुई बारिश का कहर अभी कम नहीं हुआ है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव उधैना नगरिया में दीवार गिरने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। किसान पशु बांधने के स्थान पर बनी दीवार के ऊपर लगी टिनशेड के नीचे सो रहा है। वहीं, गांव वीरनगर में भी एक घर की छत गिरने से उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाही है। खेतों में पानी जमा होने से फसलें खराब हो रही है। वहीं, लगातार बारिश की वजह से दीवार व छतों के गिरने का क्रम जारी है। क्षेत्र में बारिश के कारण मकान गिरने की घटनाएं रो हो रही है। मंगलवार की सुबह पांच बजे क्षेत्र के गांव उधैना निवासी निवासी कप्तान सिंह (63) के ऊपर दीवार भरभरा कर गिर गई। ग्रामीणों में बड़ी मुश्किल से दीवार के नीचे दबे किसान को निकाला और इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
किसान की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इधर, मंगलवार की रात को ही वीरनगर निवासी वीरेंद्र सिंह के मकान की छत गिरने से उसमें रखा गेहूं, चारपाई एवं पशुओं के लिए रखी खल पूरी तरह से नष्ट हो गई। संवाद