फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक सवार को मैक्स ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली के निकट सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गांव लश्कर निवासी प्रेम कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार सोमवार की देर शाम को हाथरस से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक गांव चमरौली के पास पहुंचा एक मैक्स चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें