फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत में पानी लगाते समय जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक किसान रघुवंश कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/हाथरस।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला सुखराम (सहपऊ देहात) निवासी किसान रघुवंश कुमार उर्फ रिंकू शर्मा (34) पुत्र हरिचंद्र शर्मा की शनिवार को जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने से रघुवंश की मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई अमित शर्मा ने बताया कि वह शनिवार की सुबह बाजरा के खेत में पानी लगाने गए थे। वहां उनको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। घर आने पर जब उनको कुछ बैचेनी तो उनको आगरा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मौत होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, रघुवंश की मौत पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी देकर परिवारीजनों को सांत्वना दी और शासन-प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये किसान बीमा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें