फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
किसान की मौत के बाद बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर निवासी 45 वर्षीय किसान बुधवार की दोपहर को खेत में खड़े पेड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी से रेफर होने के बाद इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
बता दें कि किसान मुकेश पुत्र उमाशंकर हाल निवासी गांव नावली लालपुर मूल रूप से एटा के निवासी हैं। काफी समय से वह यहां रिश्तेदारी में आकर रह रहे थे। बुधवार की दोपहर को वह खेत में बाजरा की रखवाली कर रहे थे। इसी खेत में एक पेड़ है। इसके ऊपर से ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण पेड़ में नमी आ गई और उसमें करंट प्रवाहित हो गया। जैसे ही किसान पेड़ के नजदीक पहुंचे। वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में उनको सीएचसी लाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से पूरे गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें