फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नामचीन कुंवरपाल पहलवान की मथुरा में संदिग्ध हालात में हुई मौत

विज्ञापन
हाथरस: अंतर्राष्ट्रीय पहलवान कुंवरपाल का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कुश्ती में हाथरस का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराने वाले जाने-माने पहलवान कुंवरपाल की मथुरा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते की क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सनसनी फैल गई।
क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी कुंवरपाल पहलवान (58 वर्ष) ने कुश्ती के क्षेत्र जिले को अच्छी पहचान दिलाई। उन्होंने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह वर्ष 1985 में जापान में कुश्ती लड़ने के लिए गए और टोक्यो में उन्होंने एशियाड कुश्ती में रजत पदक जीता। उन्होंने मल्ल विद्या में काफी शिष्य भी तैयार किए, जोकि उनका नाम रोशन कर रहे हैं। शुक्रवार की रात्रि में उनका शव मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। शव का मथुरा में पोस्टमार्टम भी कराया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान सहित कई नामचीन पहलवान उनके गांव में पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें