न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को अब उनकी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पंचायतराज विभाग की ओर से विभिन्न ऑपरेशन के तहत जिले के हुए शहीदों का ब्योरा एकत्रित कर लिया गया है। इन शहीदों का ब्योरा संबंधित ग्राम पंचायतों को मुहैया करा दिया गया है, जिससे पंचायत भवन पर होने वाले कार्यक्रम में इन शहीदों के परिजनों को सम्मान किया जा सके।
डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि ध्वजारोहण के दौरान शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाए। शहीदों को नमन भी किया जाए। संवाद