न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मुरसान गेट स्थित वाराही देवी मंदिर पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा।नवरात्र की सप्तमी के मौके पर यहां मेला लगा।परंपरा के अनुसार बच्चों को बीमारियों और बुरी नजर से बचाने के लिए उतारा भी कराया गया।
मुरसान गेट स्थित वाराही देवी मंदिर पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। नवरात्र की सप्तमी के मौके पर यहां मेला लगा। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूड़ी-पकवान से देवी की पूजा की और भोग लगाया। परंपरा के अनुसार बच्चों को बीमारियों और बुरी नजर से बचाने के लिए उतारा भी कराया गया।
मान्यता है जो भी भक्त यहां सच्चे श्रद्धाभाव से देवी की भक्ति करता है, उसकी समस्या दूर हो जाती है। भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं। रोग, शोक और संताप दूर हो जाते हैं। महिलाओं ने यहां अपने बच्चों का मुर्गा से उतारा करवाया।
महंत ने बच्चों को झाड़ा लगाया। रविवार को भोर की पहली किरण से लेकर शाम ढलने तक यहां भक्तों की भीड़ लगी रही और पूरा वातावरण देवी के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने देवी को फल, फूल, आटा आदि चढ़ाकर मनौती मांगी। संवाद