फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ओढ़पुरा सबस्टेशन की सीटी में हुआ धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ओढ़पुरा विद्युत सब स्टेशन की सीटी में बृहस्पतिवार की रात को धमाका हो गया। इसके चलते आधे शहर में करीब 18 घंटे तक बिजली संकट रहा। बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। शुक्रवार की दोपहर को करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली महकमे ने गर्मियों को लेकर तमाम इंतजाम किए हैं, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ विद्युत उपकरण जवाब देने लगे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात को ओढ़पुरा विद्युत सब स्टेशन के करंट ट्रांसफॉर्मर में धमाका हो गया, जिससे आशीर्वाद गार्डन, मथुरा रोड, घंटाघर, रामलीला मैदान, कोमल कांपलेक्स, सीकनापान गली आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के साथ लोग के घर में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटे में ही इनवर्टर बैठ गए। जब सुबह लोग नींद से जागे तो बिजली गायब देख खलबली मच गई। लोग बिजली ना आने का कारण पता करने में जुटे रहे। साथ ही लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। घरों में पानी की टंकियां भी खाली हो गईं। लोग पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। दोपहर को करीब दो बजे बिजली आपूर्ति कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि ओढ़पुरा सब स्टेशन पर करंट ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे दोपहर को सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें