फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना के कहर के बीच सहालगों से कमाई की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बीच रोडवेज को 13 नवंबर तक शादियों के 54 मुहूर्त से अच्छी आमदनी की उम्मीद है। आमदनी का ग्राफ सुधारने के लिए डिपो के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन-दिनों हाथरस डिपो हर रोज ढाई से तीन लाख रुपये के घाटे से जूझ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं। इसमें से करीब 40 बसें लंबे रूट पर संचालित होती हैं। अब कोरोना ने बसों के संचालन का पूरा शेड्यूल बिगाड़कर रख दिया है। हरिद्वार, देहरादून और बल्लभगढ़ आदि मार्गों पर संचालन बंद है। इन-दिनों आगरा, अलीगढ़, मथुरा और बरेली आदि रूटों पर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दर कम होने के साथ रोडवेज के अधिकारी आने वाले दिनों में सहालगों के सहारे आमदनी के ग्राफ को सुधारने पर मंथन कर रहे हैं। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण से डिपो की आमदनी काफी प्रभावित हो रही है। आने वाले दिनों में सहालगों में बसों के बेहतर संचालन से आमदनी को बढ़ाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

संक्रमण के डर से कर्मी हुए गैरहाजिर
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से रोडवेज के कर्मियों को भी डर लगने लगा है। बड़ी संख्या में चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। इस कारण कार्यशाला में एक दर्जन से अधिक बसों के पहिये थमे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें