फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से गुजरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा को लेकर चलाई गई स्पेशल ट्रेन से रेलवे प्रशासन शाम तक अनजान रहा। देर रात रेलवे अधिकारियों के व्हाट्सएप पर ट्रेन के आने का मैसेज आया। उसके बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया। करीब एक बजकर 45 मिनट पर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन आई। जिसमें एक छात्र के सवार होने की चर्चा भी रही। कुछ मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
उल्लेखनीय है कि यूपीएससी के तहत होने वाली एनडीए की परीक्षा को लेकर देशभर में ट्रेनों का संचालन किया। इस ट्रेन के बारे में हाथरस जंक्शन रेलवे प्रशासन को कोई सूचना नहीं थी। देर रात रेलवे अधिकारियों के व्हाट्सएप पर ट्रेन के आने का मैसेज आया। वहीं हसायन क्षेत्र का एक परीक्षार्थी इस ट्रेन में हाथरस जंक्शन स्टेशन से सवार भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो गई। यह दिल्ली से आई थी। रविवार की रात को इस ट्रेन की वापसी हुई। इस मामले में हाथरस जंक्शन एसएस पवन कुमार का कहना कि रात को ट्रेन के आने का व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। रात को एक बजकर 45 मिनट पर ट्रेन आई थी। जो लखनऊ के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें