फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिनदहाडे़ हुई लूट की पांच दिन बाद भी नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

प्रकाश एकेडमी के समीप पांच दिन पहले हुई लूट के मामले में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला के परिजन थाने का चक्कर लगा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली थी लेकिन, अब तक बदमाशों का पता नहीं चल सका। मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा के रामलीला मैदान के निकट मोहल्ला अग्रवाल निवासी कमलेश पत्नी दिनेश गुप्ता मंगलवार की सुबह करीब छह बजे मोहल्ला पल्टन की ओर दूध लेने जा रही थी। जैसे ही वह प्रकाश एकेडमी के निकट पहुंची अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर चेन व पैंडल लूट ले गए। मामले के पांच दिन बाद भी पुलिस अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें