फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम ने दी दबिश

विज्ञापन
हाथरस: छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तारी के लिए आए कानपुर से ईओडब्ल्यू सैल के निरीक्षक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला : गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम ने दी दबिश
विज्ञापन

24.78 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में नामजदों की गिरफ्तारी के लिए आई टीम
इस मामले में पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। 24.78 करोड़ छात्रवृत्ति घोटाला में बृहस्पतिवार को कानपुर ईओ डब्ल्यू सेल के निरीक्षक ने कोतवाली पर आकर कोतवाली पुलिस के साथ गांव रतिभानपुर में नामजद 12 की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। हालांकि, इसमें एक भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
बता दें कि जिले में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर गांव रतिभानपुर निवासी युवराज सिंह यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला ईओडब्ल्यू सेल कानपुर के सुपुर्द कर दिया गया। प्रकरण को लेकर पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कानपुर से ईओडब्ल्यू सेल के निरीक्षक शिवप्रसाद दुबे ने कोतवाली में अपनी आमद कराते हुए प्रकरण में नामजद युवराज सिंह प्रबंधक और 11 अन्य नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ गांव रतिभानपुर में दबिश दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। 72 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का घोटाला नगर के एक स्कूल प्रबंधक ने भी किया था। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। दुबे ने बताया कि सभी नामजद कब तक बचेंगे। एक न एक दिन तो उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें