फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गेट पास मिलने पर ही बीएसए दफ्तर में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
हाथरस: बीएसए ऑफिस के बाहर थर्मल स्कैनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब बीएसए दफ्तर परिसर में बिना गेट पास के किसी को भी दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। आए व्यक्ति को कार्यालय के बाहर बैठे कर्मचारी को पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करानी होगी। यहां पर आधार कार्ड भी दिखाना होगा। ऐसा कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए किया गया है।
पिछले दिनों बीएसए दफ्तर का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला था। जिसके बाद दफ्तर के सभी कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें सभी कर्मचारी नेगेटिव पाए गए। अब इसके बाद से ही बीएसए ने दफ्तर आने वालों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। जिसमें यहां पर दफ्तर परिसर के बाहर कोरोना हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर कर्मचारी सैनिटाइजर आदि के साथ एक रजिस्टर लेकर बैठा है। इसके अलावा एक गेट पास का प्रोफार्मा भी तैयार किया गया है। इस में बीएसए दफ्तर आने वाले शिक्षकों व अन्य व्यक्तियों की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। साथ ही आधार नंबर भी यहां पर लिखा जाएगा। इसके बिना किसी को भी बीएसए दफ्तर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें