फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अपहृत किशोर को पिता को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा बरामद अपहृत किशोर को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के बेटे को राजेश पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद बहला-फुसला कर साथ ले गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 363, 377 व पोक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम की त्वरित कर्रवाई से अपह्रत बच्चे को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। शुक्रवार को बच्चे के परिजन पुलिस कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर का आभार प्रकट करते पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें