फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नोएडा जाने वाले यात्रियों को नहीं मिल रहा काउंटर से टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस से नोएडा के लिए हर रोज आधा दर्जन बसों का संचालन होता है। ये बसें नोएडा डिपो की है। बस स्टैंड पर बने बिलिंग काउंटर से यात्रियों नोएडा की बस में सवार होने से पहले टिकट नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि नोएडा डिपो द्वारा बसों का ऑनलाइन ब्योरा फीड नहीं कराया है। इस कारण यात्रियों को ऑनलाइन का फायदा नहीं मिल पा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस से दिल्ली नोएडा के लिए हर रोज काफी यात्री सफर करते हैं। नोएडा की बसें नियत समय पर संचालित होती हैं। यदि कोई यात्री काउंटर से बस के रवाना होने से पहले नोएडा का टिकट मांगता है तो उसे टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। नोएडा की बसों का ब्योरा ऑनलाइन सिस्टम में फीड कर दिया जाए तो आमदनी का ब्योरा ऑनलाइन हो जाएगा। यात्रियों को काउंटर से टिकट मिलने से सफर में आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें