आईसीजेएस डिजिटल प्लेटफॉर्म से अपराधियों पर नकेल
अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम(आईसीजेएस) का प्रभावी उपयोग कर रही है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो पुलिस (सीसीटीएनएस), ई-प्रिजन (जेल), ई-कोर्ट (न्यायालय), ई-फॉरेंसिक और ई-प्रॉजिक्यूशन को आपस में जोड़ता है। इसके सटीक रिकॉर्ड व वन डेटा-वन एंट्री से जांच प्रक्रिया में तेजी आती है। यहां तक कि अपराधियों के जमानतियों तक पर शिकंजा कसना आसान हो जाता है।
इस साल हुई लूट की घटनाएं
- केस 1 (सिकंदराराऊ) : 17 मार्च को गांव टटी निवासी जनसेवा केंद्र संचालक अमित कुमार दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर ढाई लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने महज आठ दिन के भीतर 25 मार्च को मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया, जिसमें दो के पैरों में गोली लगी।
- केस 2 (सहपऊ) : 19 मार्च की रात बदमाशों ने सिखरा से गुतहरा मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से तमंचे के बल पर 78 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में भी 25 मार्च की रात को ही सहपऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल एक शातिर बदमाश को दबोच लिया।
वर्ष 2024 से 2026 तक दर्ज हुए मुकदमे
कोतवाली 2024 2025 2026 जेल भेजे आरोपी
कोतवाली सदर 2 1 0 4
हाथरस गेट- 2 1 0 5
सासनी - 1 0 0 3
सादाबाद में - 3 1 0 14
सहपऊ में - 2 2 1 17
चंदपा में - 2 1 0 10
मुरसान में - 1 2 0 09
सिकंदराराऊ में - 2 1 1 10
हाथरस जंक्शन में- 1 1 0 12
हसायन में 1 0 0 01
कुल 17 10 2 88