फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिवाली से पहले सभी विभागों में कर्मचारियों को मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली से पहले 20 अक्तूबर तक सभी राज्य कर्मचारियों का वेतन आहरित करने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इस क्रम में सभी विभागों में वेतन आहरण किए जाने संबंधी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों में अधीनस्थों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन संबंधी प्रमाण पत्र मांगने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे जल्द से जल्द वेतन निकासी के लिए पत्रावली तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने कहा है कि सभी कर्मचारियों को 20 अक्तूबर तक वेतन जारी कर दिया जाए। स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आदेश के बाद पंचायतराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना, कृषि कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट में भी वेतन निकासी की कार्यवाही तेज हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें