फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: निजीकरण के विरोध और कई मांगों को लेकर कई विभागों के कर्मियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस: इलाहाबाद बैंक पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली, बैंक व डाक विभागों में निजीकरण व अन्य मांगों को लेकर कर्मियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। इस कारण विभागों व बैंकों में कामकाज भी प्रभावित रहा।
ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर यूपीबीईयू के बैनर तले इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बैंकों के निजीकरण का उपाय रोका जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुधार किया जाए। ऋण चूककर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैंक जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। बैंकों में पर्याप्त भर्ती की जाए। बैंक कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना को समाप्त करें । प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार वर्मा, बीके शर्मा, उमा शंकर जैन, अजय कुमार, हुकुम सिंह, यतीश गर्ग, बीडी गुप्ता अशोक शर्मा नन्नू माल रामाकांत राजकुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओम अजब सिंह राजेंद्र सिंह राजेश शर्मा प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन

वहीं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य डाकघर पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित किया जाए। समूह चिकित्सा, बीमा सुविधाओं सहित कमलेश चंद्र समिति की रिपोर्ट सभी सिफारिशें लागू की जाएं। डाक विभाग के कैडर पुर्नगठन के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाए। अनुकंपा नियुक्तियों पर लगाई की पांच प्रतिशत सीलिंग को तत्काल समाप्त किया जाए। अध्यक्षता पोस्टमास्टर रामबाबू व संचालन विनय यादव ने किया। इस मौके पर चेतन दीक्षित, कृष्णकांत, विनोद चौहान, प्रेमबाबू के अलावा सभी पोस्टमैन, ग्रामीण डाक सेवक मौजूद थे।
इसके अलावा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर कर्मियों ने निजीकरण बिल को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि सभी बिजली कर्मियों की पुरानी पेंशन लागू की जाए। नियमित पदों पर भर्ती की जाए। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

मौके पर हेमेंद्र सिंह, राजाबाबू सारस्वत, गोपीचंद्र भास्कर, अभय प्रताप सिंह, विवेक भारती, हरीश कुमार, रमेश कुमार शर्मा, आनंद कुमार, चंद्रभान शर्मा, सत्येंद्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह, प्रियरंजन, पुष्पेंद्र विमल, वीके यादव, नितिन अग्रवाल, ललित जैन आदि थे। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने निजीकरण के विरोध में शाम को कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि निजीकरण करके सरकार कर्मचारी अधिकारी व आम उपभोक्ताओं का शोषण करेगी। इसका फायदा निजी कंपनियों को होगा। मौके पर अतुल रावत, जयवीर सिंह, रवि कुमार, दुर्गेश कुमार, धीरज रावत, धमेंद्र कुमार, अतुल जैन, श्रीकृष्ण वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें