न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति को लेकर बैठक हुई। बैठक में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जन जागरूकता के लिए रैली का आयोजन करने और बच्चों तथा महिलाओं की हिंसा को रोकने के लिए कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में वर्तमान की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों तथा महिलाओं से संबंधित अधिकतर अपराध निकटतम संबंधी व परिचितों द्वारा किए जाते हैं। जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर पर बनी बाल संरक्षण समितियों को अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्तूबर को डीएम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता के लिए एलईडी वैन रवाना कर किया जाएगा, जोकि पूरे जनपद में भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगी। मिशन शक्ति के तहत तिथि बार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।