फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दाऊजी मेले में फुंक गई आठ लाख रुपये की बिजली

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसमेला श्रीदाऊजी महाराज से इस वर्ष बिजली महकमे की अच्छी-खासी कमाई हुई है।दो सितंबर को मेले का औपचारिक शुभारंभ हुआ है।इस मीटर की मदद से विभाग ने आंकलन किया विभाग को करीब छह लाख रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज से इस वर्ष बिजली महकमे की अच्छी-खासी कमाई हुई है। मेले के लिए दिए गए 300 किलोवाट के कनेक्शन से विभाग को करीब आठ लाख रुपये का राजस्व मिला है।
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त गणेश चतुर्थी से मेले की शुरुआत हुई थी। दो सितंबर को मेले का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। मेला ठेकेदार ने दो सितंबर से 22 सितंबर तक मेले के लिए 300 किलोवाट का कनेक्शन लिया था। अब मेला समाप्त होने के बाद बिजली विभाग ने मंदिर पर लगे मीटर को उतार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मीटर की मदद से विभाग ने आंकलन किया विभाग को करीब छह लाख रुपये का राजस्व मिला है। इसके अलावा दो लाख रुपये की बिजली पटरी पर दुकान लगाने वालों ने फूंकी है। कुल मिलाकर बिजली विभाग को 20 दिन की अवधि में आठ लाख रुपये का राजस्व मिला है। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि मेल से विभाग को करीब आठ लाख रुपये का राजस्व मिला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें