फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कुछ मतदेय स्थलों पर नहीं मिली बिजली तो कुछ स्थलों पर नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजस्व विभाग के सत्यापन में मतदेय स्थलों की कलई खुलकर सामने आ गई है। सत्यापन के दौरान सामने आया है कि कई मतदेय स्थलों पर पानी, बिजली आदि की व्यवस्था नहीं है। इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश जारी किए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से मतदेय स्थलों का दौरा शुरू हो गया है। मतदेय स्थलों का राजस्व विभाग की टीमों ने सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सत्यापन के दौरान सामने आया कि कई मतदेय स्थलों पर पानी, बिजली, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए तहसील की ओर से पूरा डाटा पंचायती राज विभाग को भेज दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सहायक विकास अधिकारी हाथरस एवं मुरसान को भौतिक सत्यापन के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। हाथरस के 236 एवं मुरसान के 240 मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें