फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना काल में शहर और गांवों में बढ़ी बिजली की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में शहर से देहात तक बिजली चोरों की बल्ले बल्ले हो रही है। संक्रमण के डर से बिजली कर्मी चेकिंग नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण शहर में करीब 30 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। बिजली चोरी से महकमे को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर और देहात में 62 बिजलीघरों से करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। पूरे जिले में इसके लिए मीटर भी लगा दिए गए हैं। अधिकांश गांवों में लोगों ने मीटर से केबल को काट दिया है। सीधे कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना काल में बिजली खपत बढ़ने के साथ चोरी का ग्राफ भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण हाथरस जिला बिजली चोरी के मामले में टॉप टेन की सूची में शामिल है। अब कोराना की दूसरी लहर प्रचंड होती जा रही है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण कर्मी बचते बचते आपूर्ति को सुचारु करने पर जोर दे रहे हैं। इसका फायदा बिजली चोर उठा रहे हैं। विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। विभागीय अधिकारी फिलहाल संक्रमण की दर के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही बिजली चोरी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें