फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आंधी, बारिश से लड़खड़ाई जिले में बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोमवार की मध्य रात्रि आई आंधी व बारिश से जिले भर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर से देहात तक लोगों को सुबह से दोपहर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जून माह की शुरुआत में बदल रहे मौसम से आमजन को गर्मी से निजात मिल रही है। वहीं बिजली अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। बारिश व आंधी से बिजली सिस्टम गड़बड़ हो रहा है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की मध्य रात्रि ढाई बजे के लगभग आंधी आई। इसी के साथ मितई सबस्टेशन से शहर के नवीपुर, गिजरौली, वाटरवर्क्स, ओढ़पुरा की 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कुछ इलाकों में हालांकि कुछ घंटे में बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। काफी इलाकों में दोपहर को बिजली के दर्शन हुए। वहीं देहात के चंदपा, लाखनू, महौ, नगला नति, हसायन, सलेमपुर, मुरसान आदि बिजलीघरों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को दोपहर तक बिजली के बिना रहना पड़ा। दोपहर को बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें