फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : केबल बक्से में आग से साढ़े आठ घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
हाथरस : विद्युत उपकेंद्र में जले केबल बक्सा की मरम्मत करता विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

नगला रति स्थित 132केवी विद्युत उपकेंद्र के केबल बक्से में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। केबल बक्सा धू-धूकर जलने लगा। इससे जुड़े 33 केवी के दोनों विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई।
उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ज्ञानप्रकाश गुप्ता व अवर अभियंता (जेई) अजय गोपाल ने टीम के साथ पहुंच गए। शाम पांच बजे तक इसकी मरम्मत कराई गई और आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस तरह करीब साढ़े आठ घंटे तक इस उपकेंद्र से जुड़े इलाकों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते केबल बक्सा फट गया था। इस कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई। इधर, बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फसलों की सिंचाई का काम भी बाधित हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें