फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बालापट्टी मोहल्ले में 14 घंटे ठप रही बिजली, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ बिजली विभाग पर्याप्त आपूर्ति के दावे करता है, लेकिन हकीकत यह है कि शहर के प्रकाश टाकीज के पीछे बालापट्टी क्षेत्र के गली नंबर दो के क्षेत्र के लोगों ने रविवार की छुट्टी में अधीक्षण अभियंता (एसई) के आवास पर पहुंचकर गुहार लगाई। तब जाकर शाम को लोगों को बिजली के दर्शन हुए। इसके अलावा शहर के अन्य विद्युत उपकेंद्रों व देहात में फॉल्ट के चलते लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि शहर, कस्बों और गांवों में शासन स्तर से विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल तय किया गया है। इसके तहत विभागीय अधिकारी बिजली आपूर्ति देने की बात कहते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बिजली व्यवस्था भगवान भरोस है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। शहर के प्रकाश टाकीज के पीछे बालापट्टी क्षेत्र की गली संख्या दो में लोकल फॉल्ट हो गया। लोगों ने सबस्टेशन से लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शाम तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने अधीक्षण अभियंता के आवास पर पहुंचकर बिजली समस्या को दूर करने की गुहार लगाई। तब जाकर लोगों को बिजली मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, सासनी गेट बिजलीघर, कांशीराम टाउनशिप आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे बिजली की आंख मिचौली का सामना करना पड़ा। देेहात के उघई, चंदपा, सोखना आदि सबस्टेशनों की लाइनों में ब्रेक डाउन हो गया। कुल मिलाकर लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि लाइनों में फॉल्ट की शिकायत आई। तत्काल स्टॉफ भेजकर समस्या दूर करा दी गई है। अधीनस्थों को फॉल्टों को दूर कर आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश है। जो कर्मी इसमें हीलाहवाली बरत रहे हैं, उनको नोटिस दिया जाएगा।
बारिश के दौरान लाइनों में फॉल्ट अधिक हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी समस्याओं के दूर करन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिना बिजली के खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-गिर्राज
बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हो रहा है। कोई ध्यान नहीं दे रहा।
-पवन कुमार
बिजली की जर्जर लाइनों के चलते आए-दिन फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-अमरपाल सिंह
बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाइनें जगह जगह झूल रही है। जर्जर हो गई हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण सिंचाई आदि का काम प्रभावित हो रहा है।
-अनुज प्रताप सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें