फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन घंटे झेला बिजली संकट, बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के ओढ़पुरा, गिजरौली, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स और मुरसान आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए। इस कारण इनसे जुड़े इलाकों के बाशिंदों को करीब तीन घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
ग्रामीण क्षेत्र के सोखना, चंदपा, मुरसान, नगला रति और सलेमपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों से जुड़ी लाइन में ओवर लोडिंग के चलते कई बार ट्रिपिंग के चलते आपूर्ति बाधित हुई। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के लोग कूलर-पंखों की हवा के लिए तरस रहे हैं। पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। बिना हवा और पानी के हाल-बेहाल हो जाता है। उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में लाइनों में फॉल्ट आदि हो रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द दूर कराने के लिए अधीनस्थों से कहा गया है। लाइनों पर काम कराया भी जा रहा है, ताकि आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो। संवाद
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ कभी रात में कभी दिन में बिजली गुल हो रही है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति पर ध्यान दें, ताकि गर्मी में पर्याप्त बिजली मिल सके।
-विपिन कुमार
गर्मी में बिना बिजली के हाल बेहाल हो रहा है। बिजली न मिलने के कारण पसीने छूट रहे हैं। विभाग ने गर्मी से पहले इंतजाम नहीं किया। इस कारण अब संकट से जूझना पड़ रहा है। -रामकुमार
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। कभी रात तो कभी दिन में कई घंटे बिजली बाधित हो रही है। इस कारण काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। -विष्णु कुमार
विज्ञापन

गर्मी में फसलों की सिंचाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। पर्याप्त बिजली न मिलने कारण सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसमें अफसरों को सुधार करना चाहिए। -अनिल तोमर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें