फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली संकट ने फीकी की कान्हा के जन्मोत्सव की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के मंदिरों में मनोहारी सजावट की गई। इससे बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ गया। इस कारण जर्जर लाइनों में फॉल्ट हो गए। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। कर्मी लाइनों में फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि शहर में कई वर्षपहले बिजली की लाइनें डाली गई थीं। वर्तमान में यह लाइनें जर्जर हो गई हैं। इस कारण हल्का लोड बढ़ते ही लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गिजरौली, नवीपुर, प्रगतिपुरम, वाटर वर्क्स, ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली ने शाम को आंख मिचौली का खेल खेला। इस कारण त्योहार की रौनक भी फीकी हो गई। लोग बिजली अफसरों को कोसते हुए नजर आए। संवाद
बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए-दिन लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण जन्माष्टमी के पर्व पर भी बिजली ने नखरे दिखाए हैं। बिना बिजली के मुश्किलों से जूझना पड़ा।
-उमेशचंद्र जैन
बिजली विभाग को जर्जर लाइनों को बदलना चाहिए, ताकि आए-दिन बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिल सके। विभागीय अधिकारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

-विशाल शर्मा
जन्माष्टमी के पर्व पर बिजली संकट ने परेशान किया है। बार-बार बिजली गुल होती रही है। इस कारण त्योहार का मजा किरकिरा हुआ है। लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है।
-जयशंकर पाराशर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें